अभी और कम होनी चाहिए मुद्रास्फीति

नई दिल्ली। मुद्रास्फीति के जनवरी में 25 महीने के निम्नतम स्तर 6.55 फीसदी पर पहुंचने के बीच वित्त मंत्री प्रणब मुखर्र्जी ने कहा कि महंगाई दर अभी स्वीकार्य स्तर पर नहीं पहुंची है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें और कमी होगी।

मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि इसमें और कमी होनी चाहिए क्योंकि यह अभी भी स्वीकार्य स्तर पर नहीं पहुंची है। मुझे उम्मीद है कि और कमी होगी।

उनकी यह टिप्पणी उस वक्त आई है जबकि सस्ते खाद्य उत्पादों के कारण जनवरी में सकल मुद्रास्फीति 6.55 फीसदी पर आ गई। थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर दिसंबर, 2011 में 7.47 फीसदी थी।

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक खाद्य मुद्रास्फीति जनवरी में शून्य से 0.52 फीसदी नीचे थे। थोक मूल्य सूचकांक में खाद्य उत्पादों का योगदान 14.3 फीसदी है और विशेषज्ञों का मानना है कि खाद्य उत्पादों के सस्ते होने के कारण मुद्रास्फीति घटी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
  • सर्राफा
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा