नोकिया सीमंस करेगी 17 हजार कर्मचारियों की छंटनी

हेल्सिंकी। नोकिया सीमंस नेटव‌र्क्स की योजना वर्ष 2013 के अंत तक वैश्विक स्तर पर 17 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह कदम वैश्विक स्तर पर विस्तृत पुनर्गठन योजना का हिस्सा है। नई योजना के तहत मोबाइल ब्राडबैंड और सेवा पर ध्यान दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बयान में कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने कहा, 'चुनौतीपूर्ण दूरसंचार बाजार में हमें लंबे समय तक प्रतियोगिता में बने रहने और लाभ बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।' उन्होंने नौकरियों में कटौती को दुखद लेकिन जरूरी बताया।

उन्होंने कहा कि कंपनी नौकरियों में कटौती से प्रभावित लोगों और वर्ग को सहायता उपलब्ध कराएगी। कंपनी की योजना अगले दो वर्ष में संचालन खर्च में एक अरब यूरो की कमी लाना है।

दुनिया के करीब 150 देशों में कंपनी के 74 हजार कर्मचारी है। इसमें सात हजार फिनलैंड में कार्यरत है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.2
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
  • सर्राफा
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा