एशियाई कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट

सिंगापुर। मूडीज द्वारा कई यूरोपीय देशो की ऋण साख घटाए जाने के बाद यूरो क्षेत्र का ऋण संकट गहरा गया। ऋण संकट गहराने से मंगलवार को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आ गई है।

न्यूयार्क का मुख्य अनुबंध मार्च डिलिवरी का लाइट स्वीट क्रूड 25 सेंट की गिरावट के साथ 100.66 डालर प्रति बैरल रह गया। इसी तरह मार्च डिलिवरी का ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड 33 सेंट की गिरावट के बाद 117.60 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

सिंगापुर में पुरविन एंड गेरट्ज एनर्जी कंसल्टेंट्स के विश्लेषक विक्टर शुम ने कहा कि मूडीज द्वारा कई यूरोपीय देशो की ऋण साख घटाए जाने का प्रभाव तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
  • सर्राफा
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा