मुरादाबाद [जागरण संवाददाता]। जर्मनी के फ्रैंकफर्त में दस फरवरी से चल रहे एक्सपोर्ट फेयर अंबयंते में पीतल नगरी मुरादाबाद के स्टील उत्पादों में रेडियोधर्मी तत्व कोबाल्ट मिला है। जर्मन सरकार की जांच में मिले कोबाल्ट के बाद संबंधित उत्पाद को जब्त कर लिया गया है। निर्यातक के स्टाल को भी सील कर दिया गया था, लेकिन बाद में आग्रह पर खोल दिया गया।
फ्रैंकफर्त में चल रहा एक्सपोर्ट अंबयंते अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहां मुरादाबाद की निर्यातक इकाई सैमलॉन के स्टाल पर मौजूद स्टील और आयरन उत्पादों की चेकिंग में कोबाल्ट की मौजूदगी की बात उजागर हुई। बताते हैं कि तीन उत्पादों में कोबाल्ट मिश्रण की बात सामने आई। जांच टीम ने उत्पाद कब्जे में ले लिया। कुछ समय पहले ही महानगर के बड़े निर्यातक केएल कत्याल द्वारा अमेरिका भेजे गए शिपमेंट की अमेरिकी पोर्ट पर चेकिंग में भी कुछ उत्पाद कोबाल्ट मिश्रित मिले थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर