कश्मीरा ने किया राखी को लोकप्रिय

 
Jun 23, 11:58 am

बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत को सुर्खियों में रहना पसंद है। अपनी प्रतिद्वंद्वी कश्मीरा शाह के बारे में राखी का मानना है कि वह उन्हें लोकप्रिय बना रही हैं। राखी ने बताया, चाहे कश्मीरा मुझे पसंद करती हों या मुझसे नफरत करती हों, लेकिन मेरा किरदार निभाकर उन्होंने मुझे लोकप्रिय बनाया है।

कश्मीरा ने हाल ही में मुंबई में एक बड़े बजट के संगीत कार्यक्रम सिटी ऑफ ड्रिम्स में राखी नामक एक आइटम गर्ल का किरदार निभाया था। हालांकि, कश्मीरा का कहना है कि यह किरदार राखी सांवत से जुड़ा नहीं था।

वहीं दूसरी ओर राखी का कहना है, कश्मीरा ने जो किरदार निभाया, वह मुझ पर आधारित था। कश्मीरा का किरदार निभाने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं कश्मीरा का किरदार कभी नहीं निभाऊंगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:3.909092
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित