बिपाशा का ताजमहल

 
Jul 02, 11:23 am

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने आशियाने का पुनर्निर्माण कराना चाहती हैं। वह मानती हैं कि इससे उनकी ऊर्जा बनी रहेगी। बिपाशा अपने पुराने मकान की जगह नया मकान नहीं खरीदना चाहतीं बल्कि उसे ही तोड़कर अपने सपनों का ताजमहलबनाना चाहती हैं।

बिपाशा कहती हैं, मैं जहां रह रही हूं, उस जगह से खुश हूं। दुनिया की किसी भी दूसरी जगह के लिए मैं इसे छोड़ना नहीं चाहूंगी। यहां कुछ गलत नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि इसके निर्माण केदौरान मैं इसे समय नहीं दे पाई थी।बिपाशा ने कहा, मैं अपने मन-मुताबिक निर्माण नहीं करवा पाई थी। अपनी ऊर्जा बनाए रखने के लिए मैं अपने आशियाने में कुछ बदलाव लाना चाहती हूं। अपनी अधूरी फिल्में निपटाने के बाद बिपाशा कुछ दिनों तक आराम करना चाहती हैं। वह कहती हैं, अपने मकान के पुनर्निर्माण के लिए मैं कुछ दिनों तक अपने काम से छुट्टी चाहती हूं। अपने जन्मदिन पर मैं खुद को यह उपहार देना चाहती हूं।

मनपसंद रंग और गुणवत्तापूर्ण अन्य जरूरी सामान ढूंढ़ने के लिए बिपाशा दुनिया के कोने-कोने तक जाना चाहती हैं। मानसून के बाद बिपाशा पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाएंगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:3.6
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित