मेघना पर चला अक्षय का जादू

 
Jul 08, 11:13 am

नई दिल्ली। टेलीविजन पर इसी महीने शुरू होने जा रहे फीयर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी गेम शो के लिए कई खतरनाक स्टंट कर चुकी आइटम गर्ल मेघना नायडू इसके मेजबान एवं बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार से पूरी तरह प्रभावित नजर आ रही हैं। मेघना ने कहा, इस शो के मेजबान के रूप में अक्षय जबर्दस्त रहे हैं। वे हमेशा आगे बढ़ने के लिए हमें प्रेरित करते रहते थे।

मेघना मानती हैं कि शो के मेजबान के रूप में अक्षय बिल्कुल सही चुनाव थे। उनमें से कोई प्रतियोगी यदि गलत ढंग से स्टंट कर रहा होता था तो अक्षय उसे सुधारते और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करते। यही नहीं, बीच-बीच में सबको हंसाकर माहौल को खुशनुमा भी बनाते रहते थे।

अमेरिकी टीवी शो फीयर फैक्टर के इस भारतीय रूपांतरण का प्रसारण नए एंटरटेनमेंट चैनल कलर्स पर 21 जुलाई से सोमवार से गुरुवार रात 10 बजे किया जाएगा।

शो में याना गुप्ता, अदिति गोवित्रिकर, पूजा बेदी, सोनाली कुलकर्णी, उर्वशी शर्मा और विद्या मालवडे जैसी 13 मॉडल और अभिनेत्रियां हेलीकॉप्टर से कूदने, आग से जूझने और ऊंची इमारतों से लटकने जैसे स्टंट करती दिखेंगी।

फिल्म हवस में अभिनय और म्यूजिक वीडियो कलियों का चमन से चर्चित हुई मेघना का अगला म्यूजिक वीडियो जल्दी ही आने वाला है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:3.00000036
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित