अमृता ने छोड़ा उस्मान का साथ!

 
Jul 10, 11:42 am

रिश्तों को लेकर अमृता अरोड़ा का बिंदास नजरिया हमेशा सुर्खियों में रहा है। चर्चा है कि हर बार की तरह इस बार फिर अमृता ने ब्वॉय फे्रंड से किनारा कर लिया है। इस बार उनके शिकार हुए हैं उस्मान अफजल। कहते हैं कि उन्हें अमृता ने दिल से बाहर निकाल फेंका है। उल्लेखनीय है कि उस्मान से पहले अमृता के तीन और प्रेमियों की भी यही दुर्गति हुई हुई थी। एक ओर मॉडल-अभिनेता उपेन पटेल के साथ अमृता के प्रेम-प्रसंग ने खूब सुर्खियां बटोरी, तो दूसरी ओर उपेन की ही तरह उस्मान के साथ भी अमृता के प्रेम-संबंध की इति हो गई है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उस्मान के साथ अमृता के पिछले चार वर्षो से मधुर रिश्ते बने थे। लंदन वासी उस्मान और मुंबई की अमृता के रिश्ते में आई कड़वाहट की वजह है दोनों के शहरों के बीच का लंबा फासला। हालांकि पिछले चार वर्षो तक इन दोनों के बीच यह फासला दीवार नहीं बन पाया, लेकिन पिछले कुछ समय से फिल्मों की शूटिंग की व्यस्तता के कारण अमृता और उस्मान की मुलाकातें नहीं हो पा रही थीं। कहते हैं, इसी कारण दोनों ने अपने मधुर रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया है। यह बात अजीब जरूर लगती है कि कभी उस्मान से मिलने के लिए घंटों का सफर तय करके अक्सर लंदन जाने वाली अमृता को इन दिनों फिल्म की शूटिंग के कारण उस्मान का जन्मदिन उनके साथ मनाने का मौका नहीं मिला! अमृता के इसी रवैए से उस्मान न केवल हतप्रभ हैं, बल्कि आहत भी हैं।

वैसे, अमृता इस बात से खुद को परे रखकर अब अपना सारा ध्यान आने वाली फिल्मों पर लगा रही हैं। उनकी कई बड़ी फिल्में जल्द ही रिलीज होंगी, जिनमें गोलमाल रिटर्न और कम्बख्त इश्क उल्लेखनीय हैं। अब यह देखना है कि ये फिल्में अमृता के दामन में खुशियां ला पाती हैं या नहीं? अगर ऐसा नहीं होता है, तो अमृता के पास उस्मान के साथ बिताए खूबसूरत पलों को सिर्फ याद करने के सिवाय कोई और रास्ता नहीं रह जाएगा!

-मुंबई प्रतिनिधि




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:3.818182
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित