सलमान को पसंद है प्रीति जिंटा

 
Oct 09, 04:32 pm

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने कहा कि उनकी पसंदीदा सह कलाकार प्रीति जिंटा हैं, जिन्होंने उनकी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खन्ना में आइटम नंबर किया है। सलमान की पिछली फिल्म वांटेड बाक्स ऑफिस पर सफल रही है।

दस का दम के एक एपिसोड में सलमान ने कहा कि प्रीति जिंटा साफ-साफ बात कहने वालों में से हैं और खुश दिल व्यक्तित्व की धनी हैं।

दस का दम कार्यक्रम में रेडियो के कलाकार हिमेश रेशमिया, शहनाज और सोनल सहगल ने उनसे उनकी पसंदीदा हीरोइन का नाम बताने के लिए दबाव डाला तब उन्होंने यह उत्तर दिया। सलमान खान ने प्रीति जिंटा के बारे में कहा कि वह उनकी साफगोई, खुशनुमा व्यवहार व सकारात्मक सोच को पसंद करते है। वह खुश दिल व्यक्तित्व की धनी हैं।

सलमान और प्रीति जिंटा ने चोरी चोरी चुपके चुपके सहित कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, दोनों की पिछली दो फिल्में जानेमन और हीरोज बाक्स आफिस पर असफल रही हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(29) वोट का औसत

average:4.241378
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित