दीपिका के रूप अनेक

 
Oct 15, 03:30 pm

दीपिका पादुकोण को हम एक हीरोइन के रूप में तो जानते ही हैं, लेकिन वे इससे अलग भी कुछ हैं। रुपहले पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों को मोहित करने वाली वे आम घरेलू महिला की तरह रसोई में भी समय बिताती हैं। अपने व्यक्तित्व के इस पहलू की जानकारी पिछले दिनों हुई उनसे मुलाकात के दौरान हुई। दीपिका ने बताया, बचपन में अक्सर मैं किचेन में वक्त गुजारा करती थी। यह जानने की कोशिश करती थी कि खाना कैसे बनता है? मां को फॉलो करते-करते मैंने भी थोड़ा-बहुत खाना बनाना सीख लिया। धीरे-धीरे कुकिंग में मुझे मजा आने लगा। मैंने कब पहली बार खाने के लिए कुछ बनाया था, यह याद नहीं है। बस इतना पता है कि मैं अच्छा खाना बना लेती हूं। जब भी फुरसत में होती हूं किचेन में जाकर कुछ-न-कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हूं। मेरा बनाया उपमा बेहद स्वादिष्ट होता है, ऐसा सभी कहते हैं। इससे अलग मैं आकर्षक रैम्प मॉडल भी हूं। बैडमिंटन खिलाड़ी पिता प्रकाश पादुकोण की बेटी होने के कारण खेलों में भी बचपन से ही मेरी रुचि रही है। मैं भी बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हूं। आज भी जब मौका मिलता है, मैं खेलना नहीं भूलती।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(28) वोट का औसत

average:3.285712
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित