फ्रेंच सीख रही है ऐश

 
Oct 18, 02:58 pm

चर्चित फिल्मकार संजय लीला भंसाली की नई फिल्म गुजारिश में ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रेंच भाषा में संवाद बोलती नजर आएंगी। दर्शक उनके उन संवादों को स्क्रीन पर हिंदी और अंग्रेजी के सब टाइटल के जरिए समझ सकेंगे। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या इन दिनों फ्रेंच भाषा की कक्षा ले रही हैं। संजय लीला भंसाली ने गोवा में ही ऐश्वर्या के लिए फ्रेंच भाषा के टीचर का इंतजाम किया है।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या को फ्रेंच भाषा का ज्ञान है, लेकिन संजय लीला भंसाली की गुजारिश में उन्हें खास किस्म की फ्रेंच भाषा में बात करनी है। इतना ही नहीं, गुजारिश में ऐश्वर्या का लुक भी कुछ अलग हटकर होगा। दरअसल, गुजारिश फिल्म की कहानी गोवा के इतिहास से जुड़ी है। यह उस वक्त की कहानी है, जब गोवा पर पुर्तगालियों का शासन था। ऐश्वर्या फिल्म में उस वक्त की फ्रेंच बोलेंगी और उसी वक्त की वेशभूषा में भी नजर आएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या के कुछ संवाद फ्रेंच में होंगे। हालांकि शेष संवाद हिंदी में ही हैं।

उल्लेखनीय है कि गुजारिश में ऐश्वर्या और रितिक रोशन की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। धूम टू और जोधा अकबर के बाद उनकी जुगलबंदी की यह तीसरी फिल्म है। फिल्म में रितिक रोशन भी खास अंदाज में दिखेंगे। संजय लीला भंसाली ने फिल्म के सेट निर्माण के लिए खास हॉलीवुड से तकनीशियन बुलाए हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(20) वोट का औसत

average:4.050002
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित