प्रियंका को नहींचाहिए पुरस्कार

 
Oct 27, 03:10 pm

पिछले वर्ष मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट एक्ट्रेस के कई पॉपुलर पुरस्कार जीते थे। चर्चा है कि इस साल विशाल भारद्वाज की कमीने और आशुतोष गोवारीकर की व्हृाट्स योर राशि के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के सभी पुरस्कार उन्हीं के हिस्से जाने वाले हैं।

हालांकि पुरस्कारों का मौसम शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में पुरस्कार के दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो चुकी है। प्रियंका ने कमीने में स्वीटी और व्हृाट्स योर राशि में बारह किरदार जिस खूबसूरती और कुशलता से निभाए हैं, उससे बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार उनकी झोली में जाना तय माना जा रहा है। हालांकि प्रियंका इस बात से बहुत ज्यादा उत्साहित नजर नहींआतीं। वे कहती हैं, मुझे पुरस्कारों की लालसा नहीं है और ना ही फिल्म साइन करते वक्त मैं इस दिशा में ध्यान देती हूं। मैं हर फिल्म में कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करती हूं। कमीने और व्हृाट्स योर राशि मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्में थीं। उन्हें दर्शकों ने पसंद किया और मेरे काम की सराहना की। मेरी मेहनत सफल हो गई। मेरे लिए दर्शकों की प्रशंसा सबसे बड़ा पुरस्कार है। मैं उसी से खुश हूं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.272728
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित