अमृता के साथ पंगा नहीं: मलाइका

मलाइका का अमृता के साथ पंगा हो गया है..। अरे नहीं, उनकी बहन के साथ नहीं, बल्कि परफेक्ट ब्राइड शो की साथी अमृता राव से उनका पंगा है। यह हम नहीं कह रहे, फिल्मी गलियारों में उड़ रही खबरें कह रही हैं।

हालांकि किसी भी मुद्दे पर मलाइका मीडिया से बात करने से पहले सौ बार सोचती हैं, भले ही मुद्दा खान परिवार से जुड़ा हो, फिल्मी करियर पर हो या टीवी शोज में अपने साथियों के साथ प्रतिद्वंद्विता को लेकर हो। यही वजह है कि वे विवादों से दूर ही रही हैं। मगर स्टार प्लस पर प्रसारित रियलिटी शो परफेक्ट ब्राइड के संदर्भ में चर्चा गरम है कि मलाइका अरोड़ा अपने साथी मेंटर अमृता राव के व्यवहार को लेकर अपसेट हैं। दोनों के बीच शीत-युद्ध चरम पर है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच हफ्तों से बोलचाल बंद है। इस विषय पर जब मलाइका से बात हुई, तो वे बचाव का रास्ता अपनाते हुए कहती हैं कि अमृता और मेरे बीच ऐसी कोई समस्या नहीं है। मीडिया बेवजह हमारे बीच लड़ाई करवाने पर अमादा है। इस शो में चैनल की तरफ से हमें जिम्मेदारियां दी गई हैं और हम दोनों उसी में व्यस्त रहते हैं। अमृता जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं, उतनी ही अच्छी को-स्टार भी हैं। हालांकि मेंटर की यह भूमिका मेरे या शेखर सुमन की तुलना में अमृता के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी। क्योंकि कॉन्सेप्ट के अनुरूप इस शो में विवाहित मेंटर के लिए काम करना ज्यादा आसान था। हमारे बीच अमृता अकेली कुंवारी मेंटर हैं, मगर वे अपनी जिम्मेदारी बड़ी कुशलता से निभा रही हैं। स्थितियों पर बहुत बारीक नजर रखती हैं और हालात को नियंत्रण में रखना जानती हैं। अलबत्ता काम को लेकर मंच पर हमारे बीच कभी-कभी स्पर्धा का माहौल जरूर उत्पन्न होता है। मसलन, प्रतिभागियों में वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन मुद्दे पर हमारे बीच बहस हो जाती थी, क्योंकि अमृता वेजिटेरियन हैं और मैं नॉन वेजिटेरियन। इसी तरह लड़कियों की सांवली रूप-रंगत के आधार पर उन्हें एलिमिनेट करने के मुद्दे पर भी हमारे बीच तर्क-कुतर्क हुआ। यह सब शो का अहम् हिस्सा है, मगर कैमरा ऑफ होने के बाद हम कॉमन फ्रेंड बन जाते हैं। मेरी बहन का नाम भी अमृता है, इसलिए भी मैं अमृता को अपनी छोटी बहन की तरह देखती हूं।

परफेक्ट ब्राइड के मंच से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें, तो इसे महज अफवाह कहना ठीक नहीं होगा कि अमृता-मलाइका के बीच सब कुछ सामान्य है। अमृता में असुरक्षा की भावना घर कर चुकी है। अमृता कह भी चुकी हैं कि चैनल मलाइका से ज्यादा प्रभावित है। मंच पर मलाइका की एंट्री काफी प्रभावशाली तरीके से होती है, जबकि उन्हें सामान्य तरीके से बुलाया जाता है आदि आदि.।

जबकि मलाइका का कहना है, यह सब किसी के मन की खुराफात है। अमृता और मेरे बीच सब कुछ सामान्य चल रहा है। सच कहूं तो परफेक्ट ब्राइड के लिए जब मुझे बताया गया कि मेरे साथी मेंटर के रूप में शेखर सुमन के साथ अमृता राव आ रही हैं, तो थोड़ी देर के लिए मै अपसेट हो गई थी, क्योंकि शेखर जी की हाजिर जवाबी जगजाहिर है और अमृता राव आज की तारीख में ज्यादा पापुलर और फ्रेश हैं। मंच पर सबसे ज्यादा तालियां उनके लिए ही बजती हैं। लेकिन हम जब एक मंच पर काम करना शुरू करते हैं, तो माहौल अपने आप दोस्ती का बन जाता है। इससे पहले नच बलिए के पहले सेशन में मेरे साथ जब सरोज खान जैसी पॉवरफुल जज को बिठाया गया, तो मेरी जान ही निकल गई थी। क्योंकि उनकी मौजूदगी में मैं नृत्य आदि पर क्या कमेंट्स दे सकती थी? मगर सरोज जी के प्रेम भरे व्यवहार की वजह से बहुत जल्दी हम घुल-मिल गए। उन्होंने कभी यह नहीं लगने दिया कि वे इतनी बड़ी कोरियोग्राफर हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:3.545454
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित