फिर आमने-सामने शाहरुख व आमिर

 
Oct 30, 12:57 pm

बालीवुड में सब हैरान हैं। आप भी सुनेंगे तो यकीन नहीं होगा। यशराज प्रोडक्शन ने एक कमाल कर दिखाया है। उसके पहले टीवी सीरियल में शाहरुख और आमिर दोनों नजर आएंगे। डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, वीर जारा और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों के जरिए यशराज ने शाहरुख खान को अपनी पहली पसंद बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि जब यह प्रोडक्शन पहली बार टेलीविजन की दुनिया में कदम रखेगा तो सबसे आगे शाहरुख ही होंगे।

हालांकि इस सीरियल में शाहरुख तो हैं लेकिन साथ में आमिर भी होंगे। बॉलीवुड में चर्चा गरम है कि यशराज बैनर के पहले टीवी सीरियल रिश्ता डॉट कॉम में दोनों खानों की प्रतिद्वंद्विता देखने में मजा आएगा। खबर यह भी है कि दोनों अपने-अपने रोल को दमदार बनाने के लिए गोटी फिट कर रहे हैं। दोनों खान के अलावा इस हास्य धारावाहिक में रानी मुखर्जी, प्रिटी जिंटा, उदय चोपड़ा, तब्बु और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। इस सीरियल का कथानक शादी कराने वाले दफ्तर के इर्दगिर्द बुना गया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(51) वोट का औसत

average:4.37255
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित