करीना को खुशी देगी कुर्बान?

 
Nov 05, 11:21 am

इन दिनों फिल्मी गलियारे में करीना कपूर की उदासी की खूब चर्चा है। इसकी वजह साफ है। दरअसल, पिछले दिनों मुंबई में आयोजित फैशन वीक में करीना ने सोचा था कि सैफ के साथ रैम्प पर उनकी थिरकन काफी लोकप्रिय होगी। रैम्प पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इस आकर्षक जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो, लेकिन उनके शो से ज्यादा चर्चा सलमान खान के शो की हुई। सलमान के शो में अजय देवगन, संजय दत्त, आमिर खान और कैटरीना कैफ सरीखे सितारे आकर्षण का केंद्र थे। एक शो में इतने सारे सितारों की मौजूदगी तमाम अखबार और न्यूज चैनलों की सुर्खियां बनीं। सलमान के शो को मिली लोकप्रियता से करीना नाराज नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि रैम्प पर सैफ और उनकी साथ-साथ उपस्थिति की चमक फीकी पड़ गई।

दरअसल, करीना नहीं चाहती थीं कि सैफ के साथ उनके प्रेम-संबंध को नजरंदाज किया जाए। यही वजह है कि वे सार्वजनिक समारोहों में सैफके साथ अपने प्रेम का जमकर प्रदर्शन करती हैं। करीना कहती हैं, सैफ मेरे जीवन का अहम हिस्सा हैं। उनके साथ रहना मुझे अच्छा लगता है। इस समय मैं अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हूं। सैफ के साथ अपने प्रेम का प्रदर्शन करने में मुझे कोई तकलीफ नहीं है। करीना का यह कथन आने वाली फिल्म कुर्बान में भी दिखेगा, जिसकी कहानी दो प्रेमी पर आधारित है। करीना को उम्मीद है कि कुर्बान में सैफ के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आएगी और मुंबई में आयोजित फैशन वीक में मिली उदासी दूर हो जाएगी।

गौरतलब है कि छोटे नवाब के साथ मधुर संबंध को संजोकर चल रहीं करीना के फिल्मी करिअर के लिए यह वर्ष बेहद अच्छा नहीं रहा। इस वर्ष अभी तक उनकी दो फिल्में प्रदर्शित हुई कम्बख्त इश्क और मैं और मिसेज खन्ना। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। दोनों फिल्मों में उन्हें दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन सफलता की राह पर चल रहीं करीना के लिए इन फिल्मों की असफलता सुखद संकेत नहीं है। उम्मीद है, कुर्बान की रिलीज कपूर खानदान की लाडली बेबो के लिए सुखद साबित होगी और निजी जीवन में सैफ के साथ उनका प्रेम भी परवान चढ़ेगा!




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:3.923078
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित