उम्र भी कमजोर न कर सकी जोहरा सहगल को

 
May 17, 10:33 am

नई दिल्ली। उम्र के जिस पड़ाव पर लोगों के लिए उठकर खड़े होना भी मुश्किल होता है, जानी-मानी फिल्म व थिएटर अदाकारा जोहरा सहगल तमाम परेशानियों को दरकिनार करते हुए आज भी दुनिया से कदमताल करने को हमेशा तैयार खड़ी दिखती हैं।

उम्र की मार झेलते हुए जोहरा न सिर्फ हॉलीवुड और बॉलीवुड में आज भी लगातार अभिनय करती दिख रही हैं बल्कि पुरस्कारों के लिए नामांकित होने पर मंच पर जाकर उसे पाने का आनंद भी वह कम नहीं होने देना चाहतीं। राजधानी में गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनपीएफ)-लाडली मीडिया पुरस्कारों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फिल्म व थिएटर की दुनिया में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें लाडली ऑफ द सेंचुरी (सदी की लाडली) पुरस्कार दिया। पुरस्कार लेने के लिए वह खुद मंच तक पहुंचीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से पुरस्कार पाने के बाद उनके अनुरोध पर जोहरा ने एक कविता भी सुनाई। कविता पूरी होते ही दर्शकों ने खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाई।

उल्लेखनीय है कि आठ दशक से फिल्म व रंगमंच की दुनिया से जुड़ी रहीं जोहरा पिछले साल चीनी कम और सांवरिया फिल्मों में भी अभिनय करती दिखी थीं।

कार्यक्रम में यूएनपीएफ की राजदूत व अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे दु‌र्व्यवहार को खत्म करने के लिए हमें आवाज उठानी ही होगी। जानी-मानी थिएटर व फिल्म कलाकार लुशिन दुबे सहित ओडिसी कलाकार मल्लिका साराभाई ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुति पेश की।

समारोह में उपस्थित अन्य लोगों में से लाडली अभियान की प्रवक्ता के रूप में पॉप गायिका सुनीता राव सहित जानी-मानी अदाकारा तनुजा और सुषमा सेठ भी मौजूद थीं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित