समाचार

यूटीवी बनाएगी हॉलीवुड फिल्म एक्स-टर्मिनेटर्स

May 17, 10:39 am
  Print

मुंबई। यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने अपने पहले हॉलीवुड फिल्म एक्स-टर्मिनेटर्स के लिए पिछले महीने काम शुरू कर दिया है। यूटीवी द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य कार्याधिकारी रोनी स्क्रूवाला ने कहा कि पिछले कुछ साल में यूटीवी ने हॉलीवुड के प्रमुख स्टुडियो और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख हस्तियों के साथ काम किया है।

इस फिल्म के लिए यूटीवी ने माइकेलशन फिल्म्स से गठजोड़ किया है। रोनी स्क्रूवाला पटकथा लेखक सुजान वीनर्ट और जे माइकेलशन लारेन संडरलैंड के साथ यह फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग टेक्सास में हो रही है जिसे वरिष्ठ सिनेमेटोग्राफर जॉन इनवुड निर्देशित कर रहे हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति