बहकने वालों को नहीं पीनी चाहिए शराब: देवगन

 
May 17, 10:45 am

भोपाल। पीना हाराम है न पिलाना हराम है बस पीकर बहक जाना हराम है का संदेश देते हुए बॉलीवुड स्टार एवं बैगपाइपर के ब्राण्ड राजदूत अजय देवगन ने कहा है कि जिस किसी को शराब पचती नहीं हो उसे इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

बैगपाइपर मुकद्दर का सिकंदर प्रतियोगिता के विजेताओं को आज यहां पुरस्कार देने आए बॉलीवुड के इस एक्शन हीरो ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा मैं मानता हूं कि शराब पीना बुरी बात है लेकिन जो इसे पीकर बहकता है- उसे शराब नहीं पीनी चाहिए।

उनसे पूछा गया था कि जब शराब बीड़ी और सिगरेट सेहत की दुश्मन हैं तो फिर उनके जैसे नामी सितारे इनका विज्ञापन कर लोगों को गलत राह चलने की प्रेरणा क्यों देते हैं। उन्होंने कहा मैं दो वषों से इस ब्राण्ड से जुड़ा हुआ हूं और अशोक कुमार, प्राण, धर्मेन्द्र जैसे महान सितारों की परंपरा को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है।

अपने बैनर की फिल्म यू मी एण्ड हम से निर्देशन में उतरे देवगन ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हर आदमी को संघर्ष करना पड़ता है लेकिन कामयाब वही होता है जिसे खुद पर भरोसा होता है।

इस अवसर पर देवगन ने मुकद्दर का सिंकदर प्रतियोगिता के विजेता भोपाल के रामगोपाल जैन को अपने हस्ताक्षर वाली हंक बाइक प्रदान की। उन्होंने चार अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार दिये। यूनाईटेड स्प्रिट्स के सहायक उपाध्यक्ष ट्रेड मार्केटिंग (वेस्ट) लाल रंगवानी ने सवालों के जवाब में कहा कि भोपाल सहित नागपुर फरीदाबाद जयपुर एवं पटना में चलने वाली इस मेगा कंज्यूमर प्रमोशन मुकद्दर का सिकंदर प्रतियोगिता में हर शहर से 200 ग्राहकों को देवगन से मिलने और स्क्रेच कार्ड के जरिए आकर्षक उपहार जीतने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक शहर के एक भाग्यशाली विजेता को देवगन अपने हस्ताक्षर वाली हंक बाइक प्रदान करते हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में पश्चिमी क्षेत्र में बैगपाइपर की ब्रिकी 1.40 करोड़ केस के आसपास रही है। लोगों में देसी की बजाए ब्राण्डेड स्प्रिट की बढ़ती प्रवृत्ति ने बैगपाइपर की ब्रिकी को अप्रत्याशित रूप से बढ़ाया है जिससे अकेले पश्चिम क्षेत्र में ही ब्रिकी की पन्द्रह प्रतिशत रिकार्ड वृद्घि दर्ज हुई है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित