समाचार

जल्द ही रिलीज होगा सुनीता राव का नया एलबम

May 17, 12:26 pm
  Print

नई दिल्ली। एल्बम परी हूं मैं, केसरिया और अब के बरस की सफलता के बाद पॉप गायिका सुनीता राव अपने नए एल्बम के रिलीज के लिए तैयार हैं। गायिका सुनीता ने बताया, मेरा नया एल्बम वक्त पूरा तैयार है और उसके अगले महीने रिलीज होने की संभावना है।

गौरतलब है कि संगीता संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) द्वारा चलाए जा रहे लाडली अभियान की आधिकारिक प्रवक्ता हैं। सुनीता ने बताया, मेरे इस एल्बम का पहला गीत सुन जरा लड़कियों को समर्पित है। यूएनएफपीए ने इस एल्बम को बनवाने में मेरी बहुत मदद की है।

सुनीता ने अभी हाल ही में एनडीटीवी इमैजिन पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो धूम मचा दे का भी हिस्सा बनी थीं। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो का अनुभव बहुत शानदार रहा। इसके बाद अगर उन्हें इस तरह के कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा तो वह सहर्ष स्वीकार करेंगी।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति