समाचार

कान्स महोत्सव : भारतीयों ने अपने पांव जमाए

May 17, 04:42 pm
  Print

मुंबई। भारतीय फिल्म निर्माताओं और मनोरंजन कंपनियों ने कान्स फिल्म महोत्सव की चमक-दमक के पीछे भागते हुए वहीं डेरा जमा लिया है। बुधवार से शुरू हुए इस समारोह के दौरान कई समझौतों की घोषणा की जा रही है। कुछ समय पहले तक बालीवुड कान्स महोत्सव को हल्के में लेता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

हालीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया पार्कर और फ्रांस की रचिदा ब्रैकनी के साथ मिलकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार को समारोह का उद्घाटन किया। उस वक्त कुछ भारतीय फिल्म कंपनियां अपने व्यावसायिक समझौते करने में व्यस्त थीं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महोत्सव में देव बेनेगल ने भारतीय फिल्म कंपनी और स्टूडियो 18 द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त अपनी नई परियोजना रोड मूवीज के लिए कलाकार रॉस कैट्स और सुसैन लैडाउ को साइन कर लिया है।

मुंबई की इनफिनिटी फिल्म कंपलीशन सर्विसेज, केतन मेहता की निर्माण कंपनी माया मूवीज ने मिलकर लास वेगास की बिर्च ट्रीज एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ समझौता किया है। अशोक अमृतराज की हाइड पार्क एंटरटेनमेंट बैनर और इरोज इंटरनेशनल ने भी कुछ समझौते किए हैं। 14 से 25 मई तक चलने वाले इस समारोह में और भी कई समझौतों के होने की संभावना जताई जा रही है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति