अभिषेक बच्चन के साथ दिखेंगी सोनम कपूर

 
Jul 24, 11:07 am

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म दिल्ली 6 में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम करके खुश हैं। सोनम ने कहा कि अभिषेक और मेरी जोड़ी, लंबाई के हिसाब से फिल्म में काफी जंच रही है। बेशक वे नटखट हैं, लेकिन मैंने उन्हें काफी परिपक्व पाया है।

रणबीर कपूर के साथ मैं बड़ी हुई हूं और अभिषेक को मैं अपने सह-कलाकार के रूप में देख सकती हूं। वे सचमुच बेहतरीन हैं। सच तो यह है कि दिल्ली 6 के अपने सभी सह-कलाकारों से मुझे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।

सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बालीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वे रणबीर के साथ दिखी थीं। वे कहती हैं कि निर्देशक राकेश (ओमप्रकाश) मेहरा, अभिषेक और मैं वहीदा रहमान जी से बेहद डरते हैं। अभ्यास के दौरान जब वे पटकथा पढ़ रही होती हैं, तब कुछ मिनटों के लिए वहां शांति छा जाती है। हम सभी एकटक उन्हें ही देखते रहते हैं।

वहीदा को लगता है कि सोनम उनके जैसी हैं। सोनम के अनुसार जब वहीदा जी खुद ही यह कहें कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, तो खुद पर गर्व तो होगा ही।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(11) वोट का औसत

average:4.272728
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित