
खंडवा। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक मनोज कुमार को आगामी 4 अगस्ता को किशोर कुमार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही किशोर कुमार की समाधि पर बन रहे मेमोरियल का लोकार्पण भी इसी दिन को होगा।
कलेक्टर एस.बी.सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय सम्मान समारोह में 4 अगस्त को किशार कुमार के पुत्र अमित और सुमित अपने दल के साथ पिता की स्मृतियों को स्वरों से सजाएंगे। इस दौरान किशोर दा की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री लीना चन्द्रावरकर भी मंच पर उपस्थित रहेंगी। इससे पूर्व 3 अगस्त को अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र ट्विंकल और रिचा त्रिपाठी का सुगम संगीत कार्यक्रम होगा।
के फार किशोर के कलाकार चिंतन बाटलीवाला और आभाय भी सुरों की श्रद्घांजलि स्व. किशोर को देंगे। उन्होंने बताया कि इस साल किशोर कुमार की समाधि में स्मारक के लोकार्पण से खंडवा में कला का नया तीर्थ बनेगा। कार्यक्रम तैयारियों के लिए आहूत बैठक में अमित कुमार का नागरिक अभिनन्दन का निर्णय भी लिया गया।