अपनी फिल्मों का रीमेक नहीं चाहते मधुर

 
Jul 24, 04:31 pm

मुंबई। बालीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर अपनी फिल्मों की जबदस्त सफलता के बावजूद उनकी दूसरी कड़ी या रीमेक बनाने का इरादा नहीं रखते। निर्देशक ने कहा कि चांदनी बार, पेज थ्री, कॉरपोरेट और ट्रैफिक सिग्नल जैसी उनकी फिल्मों के खुले अंत के बावजूद वे उनका दूसरा भाग नहीं बनाना चाहते।

वे कहते हैं, मैं रीमेक या फिल्मों की दूसरी कड़ी बनाने में यकीन नहीं रखता। मेरी फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। उन फिल्मों में जो भी मैं दिखाना चाहता था, वह दिखा दिया है। उन कहानियों को आगे बढ़ाने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

भंडारकर कहते हैं कि अपनी फिल्मों का अंत मैं खुला छोड़ देता हूं। मैं कोई हल नहीं देता क्योंकि मैं उपदेश देने में यकीन नहीं रखता। मेरी फिल्में उपदेश देने के लिए नहीं बनाई जातीं। मेरा मानना है कि यहां मैं उपाय बताने नहीं आया हूं।

चांदनी बार, पेज थ्री और ट्रैफिक सिग्नल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके निर्देशक कहते हैं कि मैं सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद करता हूं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि उससे हटकर बनी फिल्में मुझे पसंद नहीं आतीं। मुझे लगता है कि मनमोहन देसाई इसमें माहिर थे और उनकी फिल्में मुझे बहुत ज्यादा पसंद हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित