
नई दिल्ली। अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस की दूसरी निर्देशित फिल्म अगले साल के लिए टल गई है। यह फिल्म पाकिस्तानी उपन्यासकार मोहसिन हामिद के पहले उपन्यास मोठ स्मोक पर आधारित है।
राहुल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कहानी के हिसाब से फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की जानी थी। इस साल के अंत में मैं इसकी शूटिंग शुरू कर देना चाहता था, लेकिन मुझे महसूस हुआ कि नवंबर-दिसंबर के कोहरे के बीच इसकी शूटिंग करना मुश्किल होगा, इसलिए इसे आगे के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग अब अगले साल ही हो पाएगी।