समाचार

सिर्फ वयस्कों के लिए है दिल कबड्डी: इरफान

Aug 28, 12:10 pm
  Print

मुंबई। फिल्म दिल कबड्डी अभिनेता इरफान खान की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें सेक्स की भरमार है।

इरफान ने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसा किरदार निभाने का मौका कभी नहीं मिला। इरफान ने कहा कि यह सिर्फ वयस्कों की फिल्म है और यह बात कबूल करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। इरफान के अनुसार यह फिल्म स्त्री पुरूष संबंधों में बेईमानी के बारे में है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के तय मापदंडों के लिहाज से वह इसे पुरुष-महिला के रिश्तों में बेईमानी मानते हैं। कई बार लोग एक रिश्ते से खुश नहीं होते और कहीं और से संतुष्टि चाहते हैं। फिल्म में इरफान ऐसा ही एक किरदार निभा रहे हैं।

लाइफ..इन ए मेट्रो और द नेमसेक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के बल पर आलोचकों की प्रशंसा पा चुके इरफान टिगमांशु धूलिया की फिल्म पान सिंह तोमर में गोल्ड मैडल पा चुके मैराथन धावक की भूमिका में हैं।

सोहा अली खान के साथ दिल कबड्डी और लारा दत्ता के साथ बिल्लो बारबर में अभिनय कर रहे इरफान तब्बू के साथ मीरा नायर की एक फिल्म भी कर रहे हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति