समाचार

मराठी सिनेमा के विकास से खुश हैं अमोल पालेकर

Sep 05, 03:35 pm
  Print

मुंबई। बाइस साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे अभिनेता और फिल्मकार अमोल पालेकर ने कहा कि उनकी घरेलू प्रोडक्शन की फिल्म समानांतर महिला और पुरुष के रिश्तों के विभिन्न स्तर दिखाएगी। रिलायंस बिग पिक्चर्स द्वारा निर्मित मराठी फिल्म समानांतर में अमोल पालेकर और शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में है।

पालेकर ने बताया कि फिल्म संपूर्ण जीवन और उसमें भी महिला पुरुष के रिश्तों के बारे में बात करती है। इसमें संबंधों का एक नया रूप देखने को मिलेगा जिसमें आकर्षण, मनमोहकता और चुनौतियां दिखेंगी। शर्मिला को फिल्म में लिए जाने के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में पालेकर ने कहा कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके साथ बांग्ला फिल्म में काम कर चुके है। साथ ही उन्हें एक शक्तिशाली अभिनेत्री की जरुरत थी जो चरित्र के साथ न्याय कर सके।

हाल के वर्षो में मराठी सिनेमा के तेजी से उभरने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा को हमेशा दरकिनार किया गया और यह बॉलीवुड के सामने दबकर रह गया। उन्होंने कहा क्षेत्रीय सिनेमा में अच्छे बाजार और वितरकों की भी खासी कमी रही। लेकिन सुभाष घई के मुक्ता आर्ट जी ग्रुप और नये रिलायंस बिग पिक्चर्स का इसमें आना अच्छे संकेत हैं। मुझे विश्वास है कि ये मराठी सिनेमा को केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर भी प्रतिष्ठा दिलाएंगे।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति