नई दिल्ली। अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म मुन्नाभाई चले अमेरिका वर्ष 2010 में बननी आरंभ होगी।
उन्होंने कहा, तीसरी फिल्म मुन्नाभाई चले अमेरिका अगले वर्ष फ्लोर पर जाएगी और हम लोग उसी समय शूटिंग आरंभ करेंगे। अरशद मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी सफल हास्य फिल्मों में सर्किट नाम का किरदार निभाया जिसे खासा पसंद किया गया था। इन फिल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और संजय दत्त ने मुन्नाभाई के रूप में यादगार भूमिका निभाई।