कैटरीना के कायल हुए निर्देशक

 
Jul 03, 02:59 pm

मुंबई। बॉलीवुड के निर्देशक प्रकाश झा और कबीर खान की नजर में कैटरीना कैफ एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर सामने आई हैं।

झा और कबीर मानते हैं कि वर्ष 2003 में फिल्म बूम के माध्यम से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कैटरीना ने अपने अभिनय कौशल और हिंदी उच्चारण में काफी सुधार किया है।

कबीर ने कहा, हाल ही में प्रदर्शित फिल्म न्यूयार्क में कैटरीना ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म उद्योग के लिए वह एक बड़ी कलाकार के तौर पर उभरी हैं।

झा भी कैटरीना की अभिनय क्षमता और हिंदी पर पकड़ के कारण उनके मुरीद हो गए हैं। बकौल झा, मेरी आगामी फिल्म राजनीति में कैटरीना ने शानदार अभिनय और हिंदी पर अपनी पकड़ के कारण सबका मन मोह लिया। वह एक बेहतरीन कलाकार हैं।

बड़े-बड़े निर्देशकों से मिल रही तारीफ को लेकर कैटरीना ने कहा, मेरे लिए यह सम्मान की बात है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशकों से मिल रही तारीफ सचमुच दिल को खुशी पहुंचाने वाली है। मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ लगातार सुधार करने की कोशिश में जुटी हूं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित