समाचार

वोहरा ने आमिर के साथ फिल्म की अटकलों को नकारा

Jul 03, 03:41 pm
  Print

मुंबई। पटकथा लेखक से निर्देशक बने नीरज वोहरा ने उन अटकलों को नकार दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वह सुपरस्टार आमिर खान को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

नीरज ने कहा है कि वह अभी तक आमिर से मिले भी नहीं हैं। मैंने तो उन्हें अपनी आगामी फिल्म की कहानी भी नहीं सुनाई है। मीडिया न जाने क्या-क्या अटकलें लगा रहा है। मैं तो अपनी फिल्म की पटकथा लिखने में व्यस्त हूं।

वोहरा ने कहा कि आमिर की तरह वह अपने काम को बिल्कुल तल्लीनता के साथ करते हैं और फिल्म की पटकथा जो स्वरूप लेगी, उसी के आधार पर तय किया जाएगा कि उनकी फिल्म में मुख्य किरदार आमिर निभाएंगे या फिर कोई और।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के एक समाचार पत्र ने खबर दी थी कि की आगामी फिल्म में काम करना स्वीकार कर लिया है। यह प्रेम संबंधों पर आधारित हास्य फिल्म होगी। पत्र ने यह भी लिखा था कि आमिर इस फिल्म का निर्माता बनने के लिए भी तैयार हो गए हैं।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति