सिंगापुर उत्सव में शामिल होंगे शाहरुख

सिंगापुर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अगले हफ्ते सिंगापुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मनोरंजन और जीवनशली समारोह जी कार्निवल में आकर्षण का केंद्र होंगे।

शाहरुख का नशा अभी से यहां दिखने लगा है। लगभग दो लाख भारतीयों की जनसंख्या वाले सिंगापुर सहित पड़ोसी देश मलेशिया से भी भारी संख्या में शाहरुख के प्रशंसक यहां पहुंचेंगे। सिंगापुर में शाहरुख के चाहने वालों की भारी संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अक्सर उनकी तस्वीरें यहां के अखबारों के जीवनशली पृष्ठों पर देखने को मिल जाती हैं। हाल ही में यहां के एक प्रमुख अखबार ने उनके साक्षात्कार को दो पृष्ठों में प्रकाशित किया था। शाहरुख की ओम शांति ओम और चक दे! इंडिया देखने के बाद भारतीय ही नहीं, सिंगापुर में रहने वाले अन्य समुदाय के लोग भी बॉलीवुड के प्रशंसकों में शामिल हो चुके हैं। आगामी 11 और 12 अक्टूबर को सनटेक सिटी में आयोजित इस समारोह के जरिए शाहरुख खान के प्रशंसकों को उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका मिलेगा।

इस दौरान जी टीवी के शो सारेगामापा के मेजबान आदित्य नारायण सहित शो के प्रतियोगी गायक राजा हसन, पूनम जाटव, इकबाल खान, शरद, कीर्ति केलकर, नाहर और चांदनी भी मौजूद होंगे। इस अवसर पर एक विश्वस्तरीय फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान भारत के चर्चित शेफ संजीव कपूर एक कुकरी शो का आयोजन भी करेंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित