समाचार

फराह व प्रभुदेवा को पछाड़ेंगे रेमो

Jan 01, 05:30 am
  Print

नई दिल्ली। फराह खान और प्रभुदेवा के पदचिन्हों पर चलते हुए नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा अपनी आगामी फिल्म फालतू में बतौर निर्देशक वाहवाही बटोर कर यह दावा करना चाहते हैं कि वह अपने समीकक्षों से बड़े और बेहतर हैं।

फराह ने वर्ष 2004 में शाहरूख खान अभिनीत फिल्म मैं हूं ना के जरिए अपनी निर्देशन पारी की शुरूआत की थी, जबकि दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभु देवा ने वांटेड फिल्म के जरिए सलमान खान को कई फ्लॉप फिल्मों के बाद एक धमाल मचाने वाली फिल्म दी। रेमो ने हाल ही में वेक अप सिड, लंदन ड्रीम्स, तुम मिले, डू नॉट डिस्टर्ब जैसी फिल्मों में नृत्य निर्देशन का कार्य किया है। वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और मानते हैं कि वह एक निर्देशक के रूप में अपने वारिष्ठ सहकर्मियों को मात दे देंगे। रेमो ने कहा, मैं न सिर्फ उनकी सफलता की कहानी को दोहराऊंगा, बल्कि उनसे आगे निकल जाऊंगा।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति