कुर्बान की शूटिंग से तनावग्रस्त हुए सैफ-करीना

 
Nov 04, 10:45 am

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि अमेरिका में कुर्बान फिल्म की शूटिंग के दौरान वह और करीना कपूर तनाव में आ गए थे।

सैफ ने कहा, इस फिल्म के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी। फिलाडेल्फिया का कार्यक्रम बहुत ही थकाने वाला था। वहां शूटिंग करना आसान नहीं था।

उन्होंने कहा, वहां चार बजे ही अंधेरा हो जाता था। वहां का तापमान भी 10 डिग्री होता था और इससे तनाव पैदा हो जाता था। वहां हमें अपने संवाद बोलने में भी परेशानी होती थी।

गौरतलब है कि निर्माता करन जौहर की फिल्म कुर्बान का निर्देशन रेंसिल डिसूजा ने किया है। इस फिल्म में सैफ और करीना के अलावा विवेक ओबराय, दीया मिर्जा, किरन खेर व ओमपुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित