
लंदन। अपनी दिलफेंक अदाओं के लिए जाने जाने वाले रशेल बै्रंड ने आखिर अपनी हरकतें छोड़ ही दीं। ऐसा हो भी क्यों न..आखिर वह पॉपस्टार केटी पेरी के सच्चे प्यार में जो पड़ गए हैं।
फॉरगेटिंग सारा मार्शल के स्टार बै्रंड का पेरी के साथ सितंबर से रोमांस चल रहा है और वह कबूल करते हैं कि प्यार का इफैक्ट उनकी लाइफस्टाइल पर नजर आ रहा है।
ब्रैंड का कहना है, फिलहाल मैं अलग राह पर हूं। खैर.. अभी जो भी हो रहा है.. उसका अतीत से कोई सरोकार नहीं है। पिछले पांच, छह सालों में जो कुछ भी हुआ उससे मैं संतुष्ट नहीं हो पाउंगा।