अमिताभ को है पा का इंतजार

 
Nov 04, 12:42 pm

नई दिल्ली। पा फिल्म में अपने बेटे अभिषेक के बेटे की भूमिका निभा कर इतिहास रचने जा रहे अमिताभ बच्चन फिल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द चार दिसंबर की तारीख आ जाए। मैं इच्छा कर रहा हूं कि जिस उत्पाद पर हम मेहनत कर रहे हैं, वह जादू से जल्द से जल्द अपने अंतिम रूप में पहुंच जाए। मेरे लिए इंतजार बस के बाहर हो रहा है।

अमिताभ ने लिखा है ऐसा थिएटर के साथ नहीं होता। वहां प्रतिक्रिया तुरंत मिल जाती है, लेकिन फिल्म में कई सप्ताह लग जाते हैं। इस बात की चिंता बनी रहती है कि लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं। उन्होंने लिखा है मैं आज सुबह डबिंग के लिए थिएटर में पहुंचा और प्रोडक्शन वालों को अपनी स्थिति बताई। मैंने उनसे कहा कि जब तक डबिंग पूरी नहीं हो जाती, मैं यहां से नहीं जाने वाला और इसके बाद हमने दो बजे तक डबिंग पूरी कर ली।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:3.777778
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित