
लंदन। पॉप किंग माइकल जैक्सन की लोकप्रियता दिन ब दिन बढती हीं जा रही है। उनके चाहने वालों की दीवानगी का आलम यह है कि उनके चित्र वाले 20,000 सिक्कों को बिकने में महज 15 मिनट लगे।
सिक्कों की मांग इतनी ज्यादा थी कि जैक्सन के एस्टेट के मैनेजरों ने प्रशंसकों से वादा किया है कि वह जल्द ही 20,000 सिक्कों का दूसरा संस्करण लाएंगे।
पिछले हफ्ते एक अमेरिकी शॉपिंग चैनल के एक शो में इन खास सिक्कों को बिकने में 15 मिनट लगा। यह जैक्सन के कंसर्ट के रिहर्सल वाली फिल्म दिस इज इट के प्रमोशन का हिस्सा था। आधा अमेरिकी डॉलर मूल्य के इन विशेष सिक्कों में जैक्सन का नाम और उनका चित्र उभरा हुआ है।