मेरे दिल में बसी है सांवरिया: रणबीर

 
Nov 05, 04:12 pm

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की पहली फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह पिट गई हो लेकिन उनके दिल में यह अब भी बसी है।

रणबीर का कहना है कि सांवरिया के लिए उनके दिल में अभी भी एक खास जगह है। वह कहते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट जरूर गई हो लेकिन इसने मुझे कुछ भी नया करने से नहीं रोका है। मैंने खुद को हारा हुआ जरूर महसूस किया था लेकिन इसने मेरे दिल में एक खास जगह बनाई है। यह मेरे लिए एक विशेष फिल्म थी क्योंकि इसमें मैंने बतौर अभिनेता पहली बार काम किया था।

गौरतलब है कि 2007 में रिलीज हुई और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म सांवरिया में रणबीर ने फिल्मी दुनिया में पहली बार कदम रखने वाली सोनम कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

रणबीर ने कहा मुझे अपने अभिनय पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं और यश चोपड़ा, धर्म प्रोडक्शन से मुझे काफी अच्छे ऑफर भी मिले। सिर्फ मेरे परिवार ने ही नहीं बल्कि फिल्म उद्योग ने भी मुझे समर्थन दिया। फिल्म का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहने के बावजूद उन्होंने कहा कि उन्हें मेरा अभिनय पसंद आया।

फिलहाल रणबीर छह नवंबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के प्रमोशन की तैयारी में पूरे जोर शोर से लगे हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
    Add to My Yahoo! xml
  • चटर-पटर
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित