पानी में मिली थीं ह्यूस्टन

लास एंजेलिस। पुलिस ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री व गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन उनके सहयोगियों को पानी में अचेतावस्था में मिली थीं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को व्हिटनी के एक सहयोगी ने उन्हें पानी से निकालने के बाद 30 मिनट तक उनका जीवन बचाने की कोशिश की थी। बेवरली हिल्स पुलिस प्रवक्ता मार्क रोसेन ने कहा, वह पानी में थीं और पूरी तरह से बेहोश थीं। उनके सहयोगियों ने उन्हें टब से बाहर निकाला और होटल के सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दी।

सुरक्षा अधिकारी वहां पहुंचे लेकिन वे व्हिटनी को नहीं बचा सके। रोजेन ने कहा, दोपहर करीब 3.55 बजे वहां 48 वर्षीया व्हिटनी को मृत घोषित कर दिया गया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • खबरें
  • चटर-पटर