सांकेतिक भाषा में हुई तारे जमीं पर की डबिंग

 
May 11, 05:25 pm

इंदौर। आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर को लोगों ने खूब पसंद किया। बच्चों को भी यह फिल्म खूब पसंद आई। इस बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर के एक दंपती ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की। इस दंपती ने फिल्म को सांकेतिक भाषा (जिसे मूक-बधिर लोग समझ सकें) में डब किया।

ज्ञानेंद्र दुबे और उनकी पत्नी मोनिका ने इस काम के लिए काफी मेहनत की। दोनों इंदौर में मूक-बधिर बच्चों का स्कूल चलाते हैं। ज्ञानेंद्र ने कहा कि अपने स्कूल में पढ़ने वाले और उन जैसे लाखों-करोड़ों बच्चों के लिए उन्होंने फिल्म की सांकेतिक भाषा में डबिंग की। यह काम 15 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पूरा हुआ और इस पर करीब 25 हजार रुपये खर्च हुए। ज्ञानेंद्र कहते हैं कि एडिटिंग साफ्टवेयर की मदद से इसमें परदे के कोने में एक इनसेट फ्रेम बनाई गई है। इसमें वह खुद फिल्म के संवादों का सांकेतिक भाषा में अनुवाद करते दिखते हैं। फिल्म के गीतों के बोल को भी इशारों की जबान में बदला गया है।

मोनिका और ज्ञानेंद्र मुन्नाभाई एमबीबीएस, गांधी और शोले जैसी फिल्मों का भी सांकेतिक भाषा में अनुवाद कर चुके हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित