ब्लॉग पर सीधे हिंदी में लिखेंगे बिग बी

 
May 12, 10:17 am

मुंबई। ब्लॉगर के तौर पर मशहूर हुए अमिताभ बच्चन का ब्लॉग अभी तक अंग्रेजी में है। अमिताभ बच्चन इसे स्वयं लिखते हैं। शूटिंग से फुर्सत मिलते ही वे अपनी ब्लॉग डायरी को अपडेट करते हैं। आलोचकों को जवाब देते हैं और अपने बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करते हैं। उनका ब्लॉग आरंभ हुआ तो लोगों ने सवाल के साथ सुझाव रखा कि उन्हें अपना ब्लॉग हिंदी में लिखना चाहिए। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने दैनिक जागरण के संवाददाता से कहा था कि हां, अवश्य लिखेंगे। क्योंकि ये टेक्नोलॉजी मेरे लिए नई है। मेरा कम्प्यूटर जो है, उसमें अभी वह सॉफ्टवेयर नहीं है। कुछ ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिस से हिंदी में भी आ सकता है। वह कनवर्ट कर देता है। वो अभी बन रहा है। जैसे ही वह बन जाएगा, उसके बाद हम हिंदी में भी लिखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा था कि सीधे हिंदी में लिखेंगे। अंग्रेजी से क्यों अनुवाद करवाएंगे? अमिताभ बच्चन ने अपने बलॉग पर सूचना दी ही कि उनके कंप्यूटर में हिंदी का साफ्टवेयर लग चुका है। कुछ दिनों के अभ्यास के बाद वे हिंदी में अपना ब्लॉग पोस्ट करेंगे। इन दिनों उन्होंने ब्लॉग पर अपनी तस्वीर के साथ पिता हरिवंश राय बच्चन की अग्निपथ कविता की पंक्तियां लिख रखी हैं..

तू न थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी

तू न रुकेगा कभी

कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ

अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ!

-जागरण संवाददाता




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित