इफ्फी की पुरस्कार राशि में जबरदस्त इजाफा

 
May 16, 04:07 pm

कान। भारत सरकार ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (इफ्फी) को विश्व के प्रमुख फिल्मोत्सव के स्तर पर लाने के लिए इफ्फी के विजेताओं की पुरस्कार राशि में जबरदस्त इजाफा किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव उदय वर्मा ने 61वें कान फिल्मोत्सव में इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के अवसर पर कहा स्वर्ण मयूर विजेता के लिए पुरस्कार राशि अब 10 लाख पये से बढ़कर अब एक लाख डालर की समतुल्य 40 लाख रूपये होगी। वर्मा ने कहा कि रजत मयूर विजेताओं की पुरस्कार राशि पांच लाख रूपये से बढ़ा कर 15 लाख रूपये कर दी गई है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित