निखिल ने की बीजिंग के बदले बैंकाक में शूटिंग

 
Dec 04, 11:57 am

मुंबई। निर्देशक निखिल आडवाणी को अगस्त में चांदनी चौक टू चाइना फिल्म की शूटिंग बीजिंग में करनी थी लेकिन ओलंपिक आयोजनों के कारण उन्हें बैंकाक का सहारा लेना पड़ा।

कल हो ना हो और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निखिल ने कहा कि ओलंपिक खेलों के कारण बीजिंग में फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति नहीं मिलने पर बैंकाक में शूटिंग की गई।

निखिल ने कहा, बैंकाक और चीन में समानता का लाभ उठाते हुए हमने चीन के बदले बैंकाक में शूटिंग की। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता अक्षय कुमार निभा रहे हैं।

फिल्म के बारे में निखिल ने कहा, एक्शन मेरी फिल्म का आधार है। वहीं फिल्म में कई अच्छे गीत भी हैं। निखिल ने कहा कि जैसे-जैसे फिल्म के प्रदर्शन की तारीख समीप आ रही उन्हें घबराहट महसूस होने लगी है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित