वकील बनाना चाहती थी किम

 
Dec 04, 04:18 pm

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा का कहना है कि फिल्मी दुनिया में करियर बनाने से पहले वे वकील बनना चाहती थीं। शर्मा ने कहा कि मैं वकील बनना चाहती थी और इसी क्षेत्र में खुद को स्थापित करने की इच्छा रखती थी, लेकिन अचानक मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद मुझे फिल्म के प्रस्ताव मिलने लगे और मैं अभिनेत्री बन गई।

उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में अभिनय करने से उन्हें खुशी मिलती है। इन दिनों शर्मा दो हास्य प्रधान फिल्मों लूट और डैडी कूल में अभिनय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों में उनका किरदार कुछ हटकर है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित