अपराध

सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने गुरुवार को भारी-भरकम फिरौती लेकर एक जापानी टैंकर और फिलीपींस के 15 नाविकों को रिहा कर दिया। जहाज को छोड़ने के लिए डाकुओं ने 16 लाख डालर [करीब 7.83 करोड़ रुपये] की फिरौती वसूल की। डाकुओं ने हालांकि अभी भी इस जहाज के 67 अन्य लोगों को बंधक बना रखा है।
लास एंजिलिस। अमेरिकी आर्थिक मंदी की चपेट में आए एक अप्रवासी भारतीय ने शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान के बाद छह सदस्यों के अपने पूरे परिवार का सफाया कर दिया, जिनमें उसकी पत्नी, तीन पुत्र और उसकी सास शामिल हैं। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को...
बीजिंग। चीन में बहुचर्चित मिलावटी दूध प्रकरण के सिलसिले में छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक समाचार एजेंसी ने नगरपालिका के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इन लोगों को दूध में मिलाए गए हानिकारक रसायन मेलामाइन के उत्पादन और...
इस्लामाबाद। एक अमेरिकी अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद के भाई के प्रत्यर्पण के आदेश दिए हैं। उस पर अप्रवासी कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। उस पर आरोप है कि उसने गलत ढंग से ग्रीन कार्ड हासिल किया था। बोस्टन की...
शानदार नौकरी और ऊंचे वेतन का झांसे में आकर पूर्वोत्तर भारत की भोली भाली अदिवासी लड़कियां दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में वेश्यावृत्ति और बार ग‌र्ल्स का काम करने के लिए मजबूर हैं। भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौकरी एजेंट अच्छी नौकरी का वादा करके इन्हें फंसाते हैं और फिर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में ले जाकर बार गर्ल या वेश्या बनने के लिए छोड़ देते हैं।
रियलिटी शो तक तो ठीक है लेकिन अमेरिका के एक मकान मालिक ने तो हद कर दी। वह दो दशकों तक अपनी 34 महिला किराएदारों के अपार्टमेंट में गुप्त कैमरे लगाकर उनकी वीडियो फिल्में बनाता रहा। जज फ्रांसिस लारेंस जूनियर की कोर्ट में 45 वर्षीय मकान मालिक थामस डेले पर 200 से अधिक आरोप लगाए गए हैं। मामले की सुनवाई रविवार से शुरू होगी।
बर्लिन। इराक में पिछले वर्ष हिरासत में बंद लोगों की गोली मार कर हत्या करने की घटना में शामिल होने का जुर्म कबूल करने के बाद एक अमेरिकी सैनिक को आठ महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी सैनिक को नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा। ...
नेरौबी। अदन की खाड़ी में डाकुओं को इस साल अभी तक करीब एक से तीन करोड़ डालर तक की राशि फिरौती के रूप में मिल चुकी है। ब्रिटेन के थिंकटैंक चहथम हाउस की खास रिपोर्ट के अनुसार शिपिंग व्यापार पर ये डाकू भारी पड़ते जा रहे हैं। इस साल अभी तक इन...
कोलंबो। श्रीलंका में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम के खिलाफ सेना की जमीनी और समुद्र में की गई कार्रवाई में 53 लोगों की मौत हो गई। सेना ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों की समुद्र में हुई लड़ाई में सेना ने लिट्टे की दौ...
सियोल। दक्षिण कोरिया में बार-बार होने वाले अपराधों और यौन हिंसा को रोकने के लिए यौन हमलावरों के टखने में इलेक्ट्रानिक निगरानी उपकरण लगाया जाएगा। इस अभियान को इस सप्ताह से शुरू किया जा रहा है। विधि मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित