अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश पर जूते फेंकने वाले इराकी पत्रकार को नौ महीने की जेल के सजा काटने के बाद आज रिहा कर दिया गया और उसने कहा कि गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बल पीटने के साथ साथ उसे प्रताड़ित करते थे, कोड़े मारते तथा बिजली के झटके देते थे।
अमेरिका में भारतीय मूल के फैशन डिजाइनर आनंद जान के मामले की सुनवाई कर रही जूरी के एक सदस्य पर जुर्माना लगाया गया है। न्यायाधीश डेविड एस वेस्ले ने सोमवार को जूरी के सदस्य एल्विन डायमली को एक हजार डालर [करीब 50 हजार रुपये] का जुर्माना भरने का आदेश दिया।
तेहरान। ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में शनिवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने सुन्नी मौलवी बुरहान अली की गोली मारकर हत्या कर दी। मौलवी बुरहान ने हालिया राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अहमदीनेजाद के पक्ष में प्रचार किया था।
वह सुन्नी बहुल...
इस्लामाबाद। ह्यूस्टन में पाकिस्तान के पूर्व महावाणिज्य दूत गुलाम रसूल बलूच को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी एक भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी पासपोर्ट जारी करने के मामले में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो...
टोरंटो। टोरंटो के उपनगरीय इलाके ब्रैम्पटन में शुक्रवार को एक सिख युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार सुबह लगभग 4.20 बजे हुई। मारे गए युवक की पहचान देविंदर सिंह के रूप में हुई। गोली लगने...
मास्को। रूस में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार उत्तारी रूस के काउकासस इलाके में एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को उड़ा...
ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति चेन शुई बियान और उनकी पत्नी वू शू चेन को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए यहां की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चेन ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चीन से ताइवान की आजादी को लेकर उनकी सकारात्मक भूमिका के चलते उनसे राजनीतिक दुश्मनी निकाली जा रही है।
इस्लामाबाद। कई महीनों से विदेश में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की मुश्किल बढ़ सकती है। हत्या के एक मामले में पाकिस्तान की एक अदालत ने उन्हें और उनके दो करीबी सहयोगियों को सात अक्टूबर को अदालत में हाजिर होने को कहा है। ...
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ याचिका दाखिल कर एक सेना अधिकारी की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। हाल ही में शरीफ पर आईएसआई से कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया गया था। शरीफ की पार्टी पीएमएल एन ने इस आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया है।