समाचार

भारतीय महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला बंदी

May 14, 01:42 pm
  Print

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात पुलिस ने शारजाह में दो प्रवासी भारतीय महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले एक 32 वर्षीय अरब नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अरब नागरिक पर शारजाह के अल शारमोक इलाके में फरवरी तथा अप्रैल में दो प्रवासी भारतीय महिलाओं से दुष्कर्म करने का आरोप है। पांच फरवरी को हुई पहली घटना में यह व्यक्ति एक भारतीय परिवार के घर पर आया और दरवाजा खटखटाया। घर पर अकेली महिला ने जब पूछा तो उसने बताया कि वह नगर निगम से आया है तथा फ्लैट की चेकिंग करनी है। इस महिला ने दरवाजा खोल दिया। युवक ने महिला को अकेला देखकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद शाम को जब उसका पति काम से घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बेहोश पाया। उसने पुलिस को खबर दी तथा पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पति-पत्नी ने देश छोड़ दिया। इस घटना के दो माह फिर इस अपराधी ने इसी इलाके में एक अन्य भारतीय महिला का बिल्कुल इसी तरह से दुष्कर्म किया। इससे प्रवासी भारतीय समुदाय में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने बडे़ पैमाने पर अभियान छेड़ा और अंतत: यह दुष्कर्मी गिरफ्त में आ गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति