सूडान में चार भारतीयों का अपहरण

 
May 15, 08:16 pm

खारतूम। सूडान के दक्षिण खोरदोफान तेल क्षेत्र में इंडियन आयल कंपनी के चार भारतीय कर्मचारियों को अपहरण कर लिया गया है।

सूडान में भारत के राजदूत दीपक वोहरा ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों ने चार भारतीय कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है। हमने सूडान सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि सूडान का दक्षिणी खोरदोफान इलाका दारफूर क्षेत्र से सटा हुआ है।

दारफूर में पिछले कई सालों से विद्रोही सक्रिय है जो सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहे है। लेकिन पिछले साल अक्टूबर में एक अन्य संगठन दि जस्टिस एंड इक्विलिटी मूवमेंट [जेईएम] ने तेल क्षेत्र में काम करने वाले पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था। हालांकि बाद में मिस्त्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद इन कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित