पेरिस। नाइजीरिया के तट से समुद्री लुटेरों ने एक फ्रांसीसी समुद्री जहाज को चालक दल के नौ सदस्यों समेत अगवा कर लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समुद्री लुटेरों ने रविवार रात 'बाउरबॉन' कंपनी के एक जहाज को अगवा किया। कंपनी के अनुसार चालक दल में नाइजीरिया के पांच और घाना, कैमरुन और इंडोनेशिया के नागरिक शामिल थे।
कंपनी के अनुसार अगवा जहाज तेल कंपनियों के लिए कर्मचारियों और सामग्रियों को पहुंचाने का काम करता था।