आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र ने की खुदकुशी

 
Sep 21, 03:40 pm

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में नौकरी न मिलने से दुखी एक भारतीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आस्ट्रेलिया में भारतीय महावाणिज्य दूत अनिता नायर ने बताया कि 20 वर्षीय गुरिंदर सिंह तीन महीने पहले यहां आया था और ला ट्रोब विश्वविद्यालय में एकाउंट का छात्र था। उन्होंने सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत के कारणों का पता करना अभी बाकी है।

उन्होंने बताया,पोस्ट मार्टम रिपोर्ट इस छात्र की मौत के कारणों को स्पष्ट करेगा। रिश्तेदारों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है और वह यहां शव लेने आ रहे हैं।

भारतीयों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच आस्ट्रेलिया में फेडरेशन आफ इंडियन स्टुडेंट्स यूनियन के संस्थापक गौतम गुप्ता ने कहा कि यह अवसाद में किया गया कृत्य था। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता का परिणाम है। जान ब्रुम्बी को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित