
ब्रसेल्स। हिंद महासागर में सोमवार को समुद्री लुटेरों ने चीन के एक मालवाहक जहाज 'द जिन हाई' को अगवा कर लिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक जहाज पर चालक दल के 25 सदस्य सवार है। इस जहाज को सोमालिया के पूर्वी तट से 700 नॉटिकल मील की दूरी पर अगवा किया गया।
यूरोपीय संघ के समुद्री बल प्रवक्ता जॉन हार्बर ने यहां बताया कि जहाज का पता लगा लिया गया है। जहाज पर लुटरे पर देखे गए है।