
तेगुसीगाल्पा। होंडूरास के अंतरिम राष्ट्रपति रोबर्टो मिशेलेत्ती के भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस प्रवक्ता ओरलिन कैराटो ने बताया कि एंजो मिशेलेत्ती की हत्या के उसके चाचा के सत्ता में आने की घटना से जुड़े होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एंजो का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। एंजो का शव रविवार को मिला था। उसके सिर और छाती पर गोलियों के निशान थे और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे।